फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष अस्पताल लंबलू में लैब को मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। आयुष अस्पताल लंबलू में विभिन्न मेडिकल टेस्टों के लिए लैब की मंजूरी मिल गई है। आयुष निदेशक ने इसके लिए ऑर्डर जारी कर दिए हैं। अब लंबलू अस्पताल में ही लोगों को विभिन्न टेस्ट की सुविधा निशुल्क मिलेगी। पूर्व में इस अस्पताल में यह सुविधा नहीं मिलती थी। ग्रामीणों ने पंचायत प्रधान करतार सिंह चौहान की अगुवाई में संघर्ष किया और लैब को आयुष निदेशक से मंजूरी दिलाई है। अब जल्द ही इस अस्पताल में लोगों को बेहतरीन सेवाएं उपलब्ध होंगी।
विज्ञापन

इससे पूर्व यह अस्पताल शाम के चार बजे तक ही खुला रहता था, लेकिन पंचायत प्रधान की अगुवाई में किया गया संघर्ष काम आया और विभाग ने यहां 24 घंटे सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब यहां दिन-रात सेवाएं मिल रही हैं। क्षेत्र के समाजसेवी भी अस्पताल में बेहतरीन सेवाओं के लिए आगे आ रहे हैं। समाजसेवियों के योगदान से यहां ईसीजी सुविधा, ऑक्सीजन सुविधा सहित ईएनटी की बेहतरीन सेवा के लिए उपकरण उपलब्ध करवाए गए हैं।
ग्राम पंचायत लंबलू के प्रधान करतार सिंह चौहान ने कहा कि लैब के ऑर्डर निदेशक ने कर दिए हैं। जल्द ही निशुल्क लैब टेस्ट की सुविधा यहां मिलेगी। उधर, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सरिता राणा ने कहा कि शुक्रवार को ही लैब के ऑर्डर हुए हैं। आयुष अस्पताल हमीरपुर की एमएस लैब तकनीशियन को यहां तैनात किया जाएगा। इसके बाद सेवाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें