फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुगाड़ गांव में पशुशाला राख, 80 हजार का नुकसान

विज्ञापन
सलौणी के डुगाड़ गांव में गोशाला में लगी आग को बुझाता व्यक्ति। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
सलौणी (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर की कुल्हेड़ा पंचायत के डुगाड़ गांव में एक पशुशाला आग से राख हो गई है। इससे पीड़ित परिवार को करीब 80 हजार रुपये का नुकसान हो गया है। विजय कुमार पुत्र दीनानाथ की घर के पास ही स्थित पशुशाला में दोपहर लगभग एक बजे शार्ट सर्किट होने से आग लग गई।
विज्ञापन

घरवालों ने जब पशुशाला से आग की लपटें निकलती देखीं तो उन्होंने शोर मचाकर ग्रामीणों को एकत्रित किया। गांववासियों के प्रयासों से पशुशाला से पशुओं को बाहर निकाल लिया गया, लेकिन बाकी सब कुछ जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही उपप्रधान इंदरजीत सिंह और हलका पटवारी पवन कुमार ने घटनास्थल का दौरा किया और नुकसान का जायजा लिया।
पशुशाला में रखी लगभग 80 गट्ठे घास और 3 ट्राले तूड़ी के भी जलकर राख हो गए। पटवारी पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने नुकसान का जायजा ले लिया है। जिसमें लगभग 80 हजार के नुकसान का आकलन हुआ है। उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें