फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: संसद में कृति ने किया हिमाचल का प्रतिनिधित्व

Tue, 04 Nov 2025 04:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नई दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में प्रांजल सहित अन्य प्रतिभागी। स्रोत :
विज्ञापन
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से की मुलाकात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। राष्ट्रीय शैक्षणिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की ओर से भारतीय संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में अपने नेता को जानो राष्ट्रीय नेताओं की जयंती पर युवाओं की सहभागिता विषय पर एक विशेष कार्यक्रम करवाया गया। इसमें हिमाचल की ओर से पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी, जिला हमीरपुर की कक्षा आठवीं (बी) की छात्रा कुमारी कृति ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। इसमें देशभर की विभिन्न राज्य सरकारों, निजी संस्थानों, केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति से चुने गए कुल 34 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों को संसद भवन का भ्रमण करवाया गया। सबसे पहले छात्रों को लोकसभा की कार्यवाही दिखाई गई और संसद के संचालन से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने संसद के मुख्य कक्ष का भी अवलोकन किया। इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल सहित अनेक सांसदों ने उपस्थित विद्यार्थियों से संवाद किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने विचार प्रस्तुत किए। समापन सत्र में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने विद्यार्थियों को प्रेरणादायी संबोधन दिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य विक्रम चौधरी ने कुमारी कृति की इस उपलब्धि पर बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें