हिमाचल प्रदेश में नगर परिषद सुजानपुर के तहत लावारिस कुत्ते के दो घंटे में तीन दर्जन लोगों को काटा है। इससे सोमवार सुबह सुजानपुर शहर में अफरातफरी का माहौल बना रहा। लोग घायलों को लेकर सिविल अस्पताल पहुंचे। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल में 24 घायलों की पुष्टि की है। वहीं नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर लोगों ने रोष जताया है। लोगों ने प्रशासन से लावारिस कुत्तों की समाधान का करने की मांग उठाई है।