रोपा में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथ
हमीरपुर। मेरा युवा भारत हमीरपुर के सौजन्य से जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन रोपा में किया गया। प्रतियोगिता में योगासन संस्था की जिला अध्यक्ष स्वाति जार बतौर मुख्यातिथि, जबकि हाई कोर्ट शिमला से अधिवक्ता अंकित चंदेल विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलकूद गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में 200 से अधिक युवाओं ने वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकशी, 100 मीटर दौड़ और आर्म रेस्लिंग खेल मुकाबलों में भाग लिया।
वॉलीबाल में कोट टीम प्रथम और ठाणा द्वितीय, बैडमिंटन युगल वर्ग में कार्तिक-कार्तिक की टीम प्रथम और अभिषेक व दीक्षांत द्वितीय, एकल वर्ग में अभिषेक प्रथम, कार्तिक द्वितीय, रस्साकशी में कोट की टीम प्रथम, 100 मीटर दौड़ के अंडर-19 वर्ग में आर्यन प्रथम, सागर द्वितीय और विक्रांत तीसरे स्थान पर रहे।
वहीं, अंडर-14 वर्ग में शिव प्रथम, अक्षय चौहान द्वितीय, जबकि कार्तिक तृतीय और आर्म रेस्लिंग में रोपा के शिवान लोहिया प्रथम, विशु द्वितीय और अभिनंदन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।
रोपा में आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथ