फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात को घर में ठहरे परिचित ने कार्ड चुरा युवक के खाते से 70 हजार उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन। पुलिस थाना नादौन के तहत एक परिचित युवक ने एटीएम कार्ड चुराकर 70 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित युवक को पता चलते ही उसने अपना एटीएम ब्लॉक करवाया और पुलिस में इसकी शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना गुनाह भी कबूल कर लिया है।
विज्ञापन

पीड़ित अक्षय कुमार पुत्र प्रीतम चंद निवासी गांव भरमोटी ने वीरवार को पुलिस थाना नादौन में दर्ज अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि उसके भाई मुनीत के पास काम करने वाले मनीष ने उसका एटीएम कार्ड चुराकर 70,000 रुपये उसके खाते से निकाल लिए। एटीएम कार्ड के साथ ही उसकी जेब में रखे 350 रुपये भी गायब हैं। अक्षय ने बताया कि वह मर्चेंट नेवी में है और आजकल घर आया है। गत 18 नवंबर को वह अपने भाई तथा आरोपी युवक के साथ लुधियाना किसी काम से गए थे। देर शाम वापस आने पर आरोपी भी उनके घर पर ही सो गया, परंतु रात को उसकी पेंट की जेब से उसका एटीएम कार्ड और 350 रुपये गायब हो गए। इसका पता उसे वीरवार सुबह उस समय चला जब उसके फोन पर लगातार सात बार दस-दस हजार की निकासी के मैसेज आए। वह एक दिन में 5 लाख की निकासी कर सकता है, इसलिए 70000 एक दिन में निकल गए। अक्षय ने बताया कि आरोपी वीरवार सुबह अपने घर चला गया था। उस पर शक इसलिए हुआ क्योंकि रात भर दोनों भाई और आरोपी एक साथ ही सोए थे और उसने अपने कपड़े भी उसी कमरे में रखे थे। शुक्रवार को जब पुलिस ने आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और बताया कि एटीएम प्रयोग करने के बाद इसे उसने अपने घर के निकट झाड़ियों में फेंक दिया था। जबकि निकलवाए गए रुपयों से उसने कुछ खरीदारी भी की थी। इस संबंध में जांच अधिकारी एसआई चुन्नीलाल ने बताया कि एटीएम कार्ड व अन्य सामान की रिकवरी का प्रयास किया जा रहा है। डीएसपी रोनित डोगरा ने बताया कि मामला दर्ज करके आगे छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें