फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जंगल में नववर्ष मनाने गए किन्नौर के युवक की खाई में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सदर थाना के तहत खसग्रां के समीप जंगल में नववर्ष मनाने गए किन्नौर निवासी 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। रविवार देररात यह हादसा पेश आया है। युवक के परिजनों को पुलिस ने सूचित कर दिया है। शव का मंगलवार को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा जाएगा। रविवार देररात किन्नौर के कोठी निवासी युवक युवराज नेगी पुत्र श्याम सुंदर नेगी को घायल अवस्था में स्थानीय लोगों ने देखा। इस युवक की जान बचाने का युवाओं ने प्रयास किया लेकिन अस्पताल पहुंचाते ही युवक ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


पुलिस की प्रारंभिक जांच में युवक की खाई में गिरने से मौत की बात सामने आई है। हालांकि, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद ही सही कारण स्पष्ट हो पाएंगे। युवक 15 दिन पूर्व ही किन्नौर से हमीरपुर पहुंचा था। वह निजी कॉलेज से बी फार्मेसी की परीक्षा दे रहा था। साल के पहले दिन ही परिवार से उनका बेटा छिन गया है। एसपी हमीरपुर डाॅ. आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में पुलिस छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें