फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने हरियाणा के हरिपुर में दबोचा अपहरण का आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले युवक को पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़ित लड़की को भी पुलिस अपने साथ हमीरपुर वापस ला रही है। शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे खबर लिखे जाने तक पुलिस ने दावा किया कि आरोपी और लड़की को साथ लेकर हरियाणा से हमीरपुर पुलिस की टीम आ रही है। वहीं, शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करने व नाबालिग के बयान दर्ज करवाने की संभावना है।
विज्ञापन

गत दिनों जिले के एक गांव की नाबालिग लड़की को हरियाणा का एक युवक भगा कर ले गया था। जिस पर परिजनों ने महिला थाना हमीरपुर में अपहरण का मामला दर्ज करवाया था। पुुलिस की टीम आरोपी की पकड़ के लिए वीरवार को रवाना हुई थी। शुक्रवार को आरोपी को हरियाणा के जींद जिला के हरिपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि, नाबालिग भी उसके साथ ही थी। दोनों को वापस लाया जा रहा है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सकलानी ने कहा कि शुक्रवार शाम को आरोपी और नाबालिग को लेकर पुलिस टीम वापस आ रही है। शाम छह बजे तक टीम रास्ते में ही है। शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा और आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें