फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल ठाकुर ने संभाला टौणीदेवी पुलिस चौकी प्रभारी का कार्यभार

विज्ञापन
टौणीदेवी चौकी के नए प्रभारी सब इंस्पेक्टर केवल सिंह ठाकुर - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस चौकी टौणी देवी के नए प्रभारी के तौर पर एसआई केवल सिंह ठाकुर ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वह पूर्व में पुलिस थाना मैहतपुर जिला ऊना के प्रभारी रहे हैं। एसआई केवल सिंह मंडी जिले के धर्मपुर क्षेत्र के सज्याओ पीपलू गांव से संबंध रखते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वह टौणीदेवी क्षेत्र में कानून व्यवस्था के साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने में हर संभव प्रयास करेंगे। लोगों से भी बेहतर संवाद स्थापित किया जाएगा, जिससे आम जनता को परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने बताया कि स्थानीय पंचायत प्रधानों से भी तालमेल स्थापित कर बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। वहीं, बारीं पंचायत के प्रधान रविंद्र सिंह ठाकुर ने नवनियुक्त पुलिस चौकी प्रभारी एसआई केवल सिंह ठाकुर को बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें