ताल (हमीरपुर)। उमापति गोधाम गोशाला घूराड़ की आम सभा गोशाला कार्यालय में हुई। बैठक की अध्यक्षता कृष्ण शर्मा ने की। कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के बाद सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
इसमें करतार सिंह चौहान को प्रधान, सुरेश राठौड़ को महासचिव, नीरज ठाकुर को मुख्य संरक्षक और कृष्ण शर्मा को वरिष्ठ उपप्रधान चुना गया। बलदेव शर्मा, घुराड़ को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सभा में कार्यकारिणी के विस्तार और विभिन्न प्रकोष्ठों के गठन के लिए प्रधान करतार सिंह चौहान को अधिकृत किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और गोसेवा से जुड़े सदस्यों ने लावारिस गोवंश की सेवा व संरक्षण का संकल्प लिया।
गोशाला के सुचारू संचालन और आगामी कार्ययोजना पर चर्चा के लिए अगली बैठक रविवार को आयोजित करने का निर्णय लिया गया।