फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांगड़ा ने सोलन को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की

विज्ञापन
फाइनल मैच जीतने के बाद विजेता कांगड़ा टीम के खिलाड़ी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल के साथ। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
नादौन। अंतर जिला अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में कांगड़ा ने सोलन को 6 विकेट से हराकर जीत दर्ज की है। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम में हुए रोचक फाइनल मुकाबले में सोलन ने सुबह टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सोलन की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 256 रन बनाए। सोलन की ओर से सबसे अधिक पारस परिहार ने 82 रन, पवन रविंदर ने 67, नमन ने 47 तथा अमन ने 20 रन का योगदान दिया। कांगड़ा की ओर से गेंदबाजी करते हुए आशू ने तीन, आयुष तथा रितिक ने दो-दो व अर्जुन तथा अरशद ने एक-एक विकेट प्राप्त किया।
विज्ञापन

उसके जवाब में उतरी कांगड़ा की टीम ने 49.3 ओवर में चार विकेट पर 260 रन बनाकर यह मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया। कांगड़ा की ओर से इनेश ने शानदार 121 रन का योगदान दिया, जबकि अरशद धीमान ने 93 और आयुष ने 11 रन बनाए। सोलन की ओर से गेंदबाजी करते हुए अमरीक तथा पारस परिहार ने दो-दो विकेट लिए। कांगड़ा के इनेश महाजन को मैन ऑफ द मैच तथा मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार दिया गया। उन्होंने सीरीज में 439 रन बनाए। वहीं, सोलन के अमरीक सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज घोषित किया गया। बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल ने विजेता व उप विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें