फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के पानी से भरा कक्कड़ अमृत सरोवर, साथ लगते खेतों में सिंचाई सुविधा शुरू

Mon, 11 Aug 2025 12:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
कक्कड़ पंचायत में तीन कनाल भूमि पर बन रहा अमृत सरोवर। स्रोत : जागरूक पाठक - फोटो : स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। ब्लॉक भोरंज की कक्कड़ पंचायत में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का 95 फीसदी निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। सरोवर बारिश के पानी से लबालब भरा है। इससे साथ लगते धान के खेतों को सिंचाई सुविधा मिलना शुरू हो गई है।
विज्ञापन

तीन कनाल भूमि पर 100 मीटर गोलाकार आकार और 12 फुट गहराई में फैला अमृत सरोवर पानी से भरा होने के कारण क्षेत्र में आर्कषण का केंद्र बना हुआ है। वाटरशेड परियोजना के तहत करीब आठ लाख रुपये की लागत से अमृत सरोवर का निर्माण किया जा रहा है। पंचायत प्रतिनिधि अभी तक करीब छह लाख रुपये से अधिक राशि खर्च कर चुके हैं। पांच फीसदी बाहरी कार्य फुटपाथ बनाने का बचा हुआ है। बारिश के कारण यह कार्य पंचायत ने फिलहाल रोक दिया है।
करीब 80 कनाल भूमि इससे भविष्य में सिंचाई सुविधा से लाभान्वित होगी। स्थानीय किसानों में विधि चंद, निर्मला देवी, महेश कुमार, पंचायत प्रतिनिधि निर्मला देवी ने बताया कि पंचायत अमृत सरोवर का निर्माण कर सराहनीय कार्य कर रही है। कक्कड़ पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि अमृत सरोवर के चारों ओर फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है। पौधारोपण कर पर्यावरण सुंदरता को बढाया जा रहा है। इस बार पंचायत स्तरीय स्वतंत्रता दिवस अमृत सरोवर पर झंडा फहराकर मनाया जाएगा।
विज्ञापन

कोट

कक्कड़ पंचायत में अमृत सरोवर बन रहा है। खेतों के मध्य होने से इसकी महत्वा और बढ़ गई है। अमृत सरोवर में वर्षा का जल संग्रहण करने से किसानों की सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

-कुलवंत सिंह, खंड विकास अधिकारी, भोरंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें