फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं की टीम ने जीती बास्केटबॉल प्रतियोगिता

Tue, 01 Sep 2026 11:24 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के गासियां माता मंदिर युवक मंडल की ओर से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला परोल में आयोजित बास्केटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कैहरवीं और सरकाघाट की टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन

रोमांचक मुकाबले में कैहरवीं की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सरकाघाट की टीम को 89-85 अंकों के अंतर से हराकर प्रतियोगिता अपने नाम की। प्रतियोगिता का समापन भोरंज विधायक सुरेश कुमार के पुत्र विशाल ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विजेता कैहरवीं टीम को 8100 रुपये और उपविजेता सरकाघाट टीम को 6100 रुपये की राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गासियां माता मंदिर युवक मंडल के अध्यक्ष राज कुमार ने कहा कि युवाओं में खेल भावना विकसित करने और उन्हें नशे से दूर रखने के उद्देश्य से प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उन्होंने स्कूल प्रशासन, धनवान पंचायत और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर धनवान पंचायत प्रधान रघुवीर सिंह ठाकुर, अनिल कुमार, अभिषेक, प्रदेश अशोक कुमार और जगदीश चंद सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें