फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भरेड़ी में व्यापार मेला लगाने पर भड़के व्यापारी, एसडीएम से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के भरेड़ी बाजार में चैंथ खड्ड के पास लगने वाले व्यापार मेले को अनुमति न देने के लिए भरेड़ी के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल एसडीएम भोरंज से मिला और मेला लगाने की अनुमति न देने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि बाजार के दुकानदार जिनका अपना खर्च इस मंदी के दौर में बड़ी मुश्किल से चल रहा है और दुकान का किराया भी बड़ी मुश्किल से निकलता है, उन्हें इस व्यापार मेले से और अधिक नुकसान होगा। बाजार के व्यापारी बड़ी ईमानदारी से खाने-पीने की चीजों में उचित स्वच्छता, माप तोल, नियमों का पालन कर पूरी गुणवत्ता और जीएसटी अदा करके बाजार की सफाई, सुरक्षा नियमों का पालन आदि कर व्यापार करते हैं। लेकिन, इन व्यापार मेलों में कई बार देखा गया कि यह लोग खाने-पीने की चीजें, पानी की उचित व्यवस्था न होने पर खड्ड के पानी से ही खाने पीने की सामग्री बनाते हैं। इनका आधिकारिक तौर पर सैंपल नहीं लिया जाता और अनहोनी घटना के बाद प्रशासन हरकत में आता है।
विज्ञापन

मेला लगने से सड़क पर जाम लगना आम बात हो जाती है। व्यापारियों के लिए शौचालय का भी कोई उचित प्रबंध न होने से वह खुले में शौच जाते हैं जोकि स्वच्छता अभियान का सरेआम उल्लंघन है। व्यापारियों ने कहा कि सरकार एक तरफ तो बेरोजगारी खत्म करने के लिए स्वरोजगार अपनाने को कहती है, दूसरी तरफ ऐेसे व्यापार मेलों को अनुमति देकर उनके स्वरोजगार को भी नुकसान पुहंचाया जा रहा है। ऐसे व्यापार मेलों में बिना बिल से भी सामान बेचा जाता है। व्यापारियों में व्यापार मंडल प्रधान अरुण कुमार अरोड़ा, सचिव कर्म चंद सहगल, बलजीत सिंह, प्रवीण कुमार, वीना कुमारी, अरुण कुमार, किरण कुमारी, रमेश कुमार, सुनील दत्त, प्रितपाल सिंह, वंदना शर्मा, राजीव वर्मा, सोनू, मंजू रानी, सोनू, योगेश, विमला देवी, पवन सोनी, अशोक कुमार, रमा कालिया, निर्मल कुमार, सुख देव, कर्म चंद, राजेश कुमार, सुख देव, कुलदीप कुमार, अनिल कुमार, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, चमन शर्मा, सतीश कुमार, मनोज कुमार, बलबीर शर्मा, संतोष कुमारी, सुरेश कुमार, राजिंद्र कुमार, लवली, सोनू, योगेश सहित करीब 100 व्यापारियों ने इस मेले का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि यदि मेला बंद नहीं हुआ तो सभी व्यापारी और दुकानदार एसडीएम भोरंज को दिवाली के बाद अपनी दुकानों की चाबियां सौंप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें