फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दिवाली पर घर वापसी की राह आसान, एचआरटीसी ने उतारीं विशेष बसें

Sat, 07 Nov 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बस अड्डा हमीरपुर में बसों का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से दौड़ीं अतिरिक्त बसें, यात्रियों की संख्या पर बढ़ेगी बसों की संख्या
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हमीरपुर। दिवाली का त्योहार अपनों के साथ मनाने के लिए घर लौट रहे हिमाचलियों के सफर को आसान बनाने के लिए एचआरटीसी हमीरपुर मंडल ने तैयारी की है। दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी में काम करने वाले लोगों को घर पहुंचाने के लिए निगम ने विशेष बसों का इंतजाम किया है। दिल्ली से छह नवंबर को हमीरपुर मंडल की 20 विशेष बसें हिमाचल के अलग-अलग क्षेत्रों के लिए रवाना हुईं। इनमें हमीरपुर डिपो की चार, देहरा की तीन, ऊना की तीन, नालागढ़ की दो और बिलासपुर डिपो की आठ बसें शामिल रहीं। बसें हमीरपुर बस अड्डा सहित अन्य बस अड्डों पर पहुंची। सात नवंबर को दिल्ली से 18 अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। इनमें हमीरपुर की चार, देहरा की तीन, ऊना की चार, नालागढ़ की दो और बिलासपुर की पांच बसें यात्रियों को उनके घरों तक पहुंचाएंगी।
चंडीगढ़ में रह रहे लोगों को घर वापसी के लिए भी निगम ने व्यापक व्यवस्था की है। छह नवंबर को चंडीगढ़ से 27 विशेष बसें चलाई गईं। इनमें देहरा डिपो की पांच, हमीरपुर की आठ, ऊना की छह और बिलासपुर की आठ बसें शामिल थीं। सात नवंबर को भी 24 बसें विभिन्न रूटों पर यात्रियों को सुविधा देंगी। इनमें देहरा की चार, हमीरपुर की सात, ऊना की पांच और बिलासपुर की आठ बसें शामिल रहेंगी। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में नौकरी और कामकाज करने वाले लोगों को भी दिवाली पर घर पहुंचाने के लिए विशेष बसें लगाई हैं। छह नवंबर को बद्दी से नौ बसें चलाई गईं, जबकि सात नवंबर को भी नौ विशेष बसें विभिन्न गंतव्यों के लिए रवाना होंगी। निगम प्रबंधन ने यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए संबंधित क्षेत्रीय प्रबंधकों (आरएम) को जरूरी निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
-यात्रियों की भीड़ बढ़ती है तो मांग के अनुसार अतिरिक्त बसें भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। फिलहाल बसें हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों में पहुंच रही हैं। -राजकुमार पाठक, मंडलीय प्रबंधक, एचआरटीसी मंडल हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें