फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जोलसप्पड़-नेरी सड़क का मार्च 2026 तक पूर्ण होगा विस्तारीकरण

Fri, 19 Dec 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जोलसप्पड़ से नेरी सड़क के साथ बनाए जा रहे डंगे। संवाद
विज्ञापन
रंगस(हमीरपुर)। जोलसप्पड़-नेरी संपर्क सड़क का विस्तारीकरण कार्य मार्च 2026 तक पूर्ण होगा। लोक निर्माण विभाग ने पांच किलोमीटर सड़क का विस्तारीकरण कार्य 50 फीसदी पूरा कर लिया गया है। अब शेष कार्य को पूरा करने के लिए मार्च तक का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

विस्तारीकरण कार्य के दौरान सड़क की चौड़ाई 3.50 की बजाय 5.50 मीटर होगी। इससे वाहन चालकों को गाड़ियों को पास देने में काफी सुविधा मिलेगी। कार्य पर नाबार्ड के तहत 7.50 करोड़ रुपये का बजट खर्च किया जा रहा है।
पूर्व में सड़क की चौड़ाई 3.50 मीटर ही थी। वहीं, लंबे समय से मरम्मत कार्य न होने से सड़क की स्थिति खस्ताहाल बनी हुई थी। ऐसे में रात्रि के समय लोगों को आवाजाही में परेशानी होती थी।
विज्ञापन

समस्या को लेकर लोग लंबे समय से मरम्मत कार्य की मांग कर रहे थे। लोगों की मांग पर लोक निर्माण विभाग नादौन ने ठेकेदार को टेंडर आवंटित कर कार्य शुरू करवा दिया है, ताकि वाहन चालकों के साथ राहगीरों को सुविधा मिल सके। अब सड़क पर एक साथ दो वाहनों का आवागमन हो सकेगा। संवाद

जोलसप्पड़ से नेरी सड़क के साथ बनाए जा रहे डंगे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें