भोरंज कॉलेज पहुंचने पर टीम का स्वागत करते प्राचार्य व अन्य स्टाफ सदस्य। स्रोत : संस्थान
भोरंज(हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय भोरंज की बास्केटबाल (छात्र वर्ग) टीम ने प्रदेश विवि की अंतर-महाविद्यालयी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर महाविद्यालय का नाम रोशन किया। टीम के महाविद्यालय पहुंचने पर वीरवार को प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर के नेतृत्व में खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता 13 से 15 दिसंबर तक डीएवी महाविद्यालय कांगड़ा में आयोजित की गई थी। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों के साथ-साथ शारीरिक शिक्षा के सहायक प्रोफेसर डॉ. वीरेंद्र ठाकुर को भी बधाई दी गई। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. विजय ठाकुर ने कहा कि राजकीय महाविद्यालय भोरंज भविष्य में भी खेलों के क्षेत्र में अपनी सशक्त पहचान बनाए रखेगा और विद्यार्थियों को बेहतर अवसर प्रदान करता रहेगा। संवाद