फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉब ट्रेनी भर्ती युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ : शर्मा

Thu, 24 Jul 2025 01:03 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश सरकार की जॉब ट्रेनी भर्ती योजना को वापस लेने की युवाओं ने मांग उठाई है। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित युवक मंडल बधानी (नोडल क्लब) के प्रधान राजन की अगुवाई में युवाओं ने इसे रद्द करने की मांग की है।
विज्ञापन

युवक मंडल के सदस्यों ने बुधवार को डीसी अमरजीत सिंह के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। राजन शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले युवाओं को हर साल एक लाख सरकारी नौकरियां देने का वादा किया था। सत्ता में आने के बाद सरकार अब स्थायी नियुक्तियों के बजाय ट्रेनी भर्ती पॉलिसी थोप रही है।
उन्होंने इसे युवाओं के सपनों के साथ मजाक बताया है। यह नीति उन हजारों मेहनती युवाओं के मनोबल को तोड़ने वाली है, जो वर्षों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि यदि सरकार ने जनविरोधी नीति वापस नहीं ली, तो प्रदेशभर में आंदोलन खड़ा किया जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि युवाओं को सम्मानजनक और स्थायी रोजगार के अवसर दिए जाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें