फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नवलाख के राधा कृष्ण और शनि मंदिर से आभूषण और नकदी चोरी

Tue, 09 Dec 2025 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
राधा कृष्ण मंदिर नवलाख में चोरी की घटना के बाद एकत्रित लोग और पूछताछ करती पुलिस टीम। -स्रोत :
विज्ञापन
भरेड़ी (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत ग्राम पंचायत अमरोह स्थित राधा कृष्ण मंदिर नवलाख में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। चोरों ने मंदिर के स्टोर का ताला तोड़कर ट्रंक में रखे चांदी के गहने और लगभग 10 से 15 हजार रुपये की नकदी चुरा ली है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

रोजाना की तरह सोमवार सुबह करीब 4:00 बजे पुजारी और मंदिर कमेटी के प्रधान कमलेश कुमार मंदिर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि शनि मंदिर का दानपात्र, राधा कृष्ण मंदिर का दानपात्र और मंदिर के स्टोर का ताला टूटा हुआ था। चोरों ने स्टोर में रखे एक ट्रंक को भी तोड़ डाला है। जांच करने पर पता चला कि ट्रंक में रखे चांदी के गहने और नकदी गायब है।
ग्राम पंचायत अमरोह के उपप्रधान योग राज ने बताया कि जन्माष्टमी के बाद से मंदिर के दानपात्र और ट्रंक को खोला नहीं गया था। इसमें हजारों रुपये जमा थे। मामले की सूचना तुरंत भोरंज थाना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद घटना के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी बलवीर सिंह ने कहा कि मामले की जांच जारी है। चोरों को पकड़ने के लिए गहन छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें