फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिझड़ी के स्वर्णकार छोड़ेंगे भाजपा का दामन

Sat, 02 Apr 2016 06:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर, बिझड़ी
विज्ञापन
स्वर्णकार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
उपमंडल बड़सर के सैकड़ों स्वर्णकार भाजपा का दामन छोड़ने को तैयार हैं। मांगों को लेकर सड़क पर उतरे स्वर्णकारों का आरोप है कि एक माह से उनकी दुकानों पर ताले लटके हैं, लेकिन केंद्र की भाजपा सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही।
विज्ञापन


हालांकि, उपमंडल के 70 फीसदी स्वर्णकार भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी रहे हैं। मांगे पूरी न होने पर सभी स्वर्णकारों ने सामूहिक रूप से भाजपा का दामन छोड़ने की तैयारी कर ली है।

सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष सतीश सोनी, प्रकाश ठाकुर, प्रवीन ठाकुर, अरविंद, सुरेंद्र सोनी, शिशु पाल, परविंद्र, रजनीश, निर्मल वर्मा, राकेश, दिनेश, राजपाल, अशोक, रजत वर्मा, राजपाल, यशपाल, नवीन सोनी, संतोष, संजय, बलदेव ठाकुर, रिंकू ठाकुर, मोहन का कहना है कि एक माह से स्वर्णकारों की दुकानें बंद पड़ी हैं। इससे कारोबारियों का करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि उपमंडल के 70 फीसदी स्वर्णकार भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी हैं। स्वर्णकारों ने सामूहिक रूप से सदस्यता से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सत्ती को सभी अपना इस्तीफा देेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें