फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों की हड़ताल तीसवें दिन में पहुंची

Fri, 01 Apr 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
सुनार - फोटो : amarujala
विज्ञापन
सर्राफा एवं स्वर्णकार संघ मंडल हमीरपुर की बैठक गांधी चौक हमीरपुर में हुई। बैठक का आयोजन स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विजय हांडा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में स्वर्णकारों ने अपनी दुकानों की चाबियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजने का निर्णय लिया। स्वर्णकारों ने निर्णय लिया कि जब तक स्वर्णकारों की मांगे पूरी नहीं होतीं, उनकी हड़ताल जारी रहेगी। वीरवार को स्वर्णकारों की हड़ताल 30वें दिन में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


स्वर्णकार संघ के अध्यक्ष विजय हांडा, प्रदीप कुमार, राजकुमार, राकेश कुमार, अरुण हांडा, सूरज, सुरेश हांडा, अनिल कुमार, जोगेंद्र, सुशील बग्गा, रवि कुमार, कमलेश कुमार, गौरव, सौरभ सोनी, मधुसूदन, विजय सकलानी, रोहित हांडा और नैल्सन कुमार ने कहा कि मांगों को लेकर स्वर्णकार एक माह से हड़ताल पर चल रहे हैं, लेकिन सरकार मांगों को अब तक पूरा नहीं कर रही है।

उन्होंने सरकार को चेताया है कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया, वे अपनी दुकानें बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि वे अपनी दुकानों की चाबियां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज देंगे जिससे स्वर्णकारों पर थोपे नियमों के अनुसार प्रधानमंत्री ही उनकी दुकानें खोल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकायदा स्वर्णकारों ने 29 मार्च को सांसद अनुराग ठाकुर के माध्यम से अरुण जेतली को ज्ञापन भेजा है। उन्होंने सभी मांगे जल्द पूरी करने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें