फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मसियाणाा से गहने चोरी, आरोपी धरा

Wed, 05 Mar 2025 07:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भांजे पर लगा चोरी का आरोप , मामले में पुलिस ने की छानबीन शुरू
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के मसियाणा में लगभग डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी का मामला सामने आया है। चोरी का आरोप शिकायतकर्ता ने अपने भांजे पर लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला दर्ज कर मामले में तफतीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मसियाणा के मनीष कुमार ने चोरी की शिकायत दी है। मनीष का भांजा अक्सर अपने मामा के घर आता था। घर आने के दौरान धीरे-धीरे आरोपी ने गहनों की चोरी शुरू कर दी थी। अंतिम बार जब भांजा मामा के घर आया तो उसने दो हजार रुपये की नकदी भी चोरी कर ली। जब मामी ने अलमारी में कैश ढूंका तो उन्हें कैश नहीं मिला। जैसे ही उसने और तलाश की तो देखा कि अलमारी से गहने भी गायब थे। इस पर मनीष ने चोरी की शिकायत पुलिस थाना हमीरपुर में दी। मनीष ने चोरी का शक भांजे पर जताया क्योंकि भांजा अकसल उनके घर आता था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन


कोट

-डेढ़ लाख रुपये के गहने चोरी होने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच
जारी है।-भगत सिंह ठाकुर, एसपी हमीरपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें