फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से पहले खर्च किया जाए कृषि योजनाओं का बजट : शशिपाल

Wed, 05 Mar 2025 07:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग की योजनाओं की समीक्षा बैठक हमीरपुर में आयोजित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। कृषि विभाग हमीरपुर की ओर से मंगलवार को समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता उपनिदेशक कृषि विभाग हमीरपुर डॉ. शशि पाल ने की। बैठक में केंद्र और प्रदेश सरकार की कृषि योजनाओं की समीक्षा की गई।
मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, हिमकृषि सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद कृषि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि जिन योजनाओं पर अभी पूरा बजट खर्च नहीं हुआ है, उस बजट को 31 मार्च से पहले खर्च किया जाए। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशि पाल ने कहा कि किसी भी योजना का बजट लेप्स नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से कई योजनाएं किसानों के लिए चलाई गई हैं। ये योजनाएं तभी सफल होंगी, जब इसका फायदा किसानों को मिले। उपनिदेशक ने बैठक के दौरान गेहूं की फसल पर भी चर्चा की। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने कहा कि अभी तक गेहूं में कोई रोग नहीं लगा है। उन्होंने कहा कि अभी तक पीला रतुआ रोग की भी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है। इस दौरान जिला कृषि अधिकारी राजेश राणा, जिला के विकास खंडों के कृषि विकास अधिकारी, कृषि प्रसार अधिकारी सहित विषयवाद विशेषज्ञ मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें