फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक की घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर/गारली (हमीरपुर)। उपमंडल बड़सर के बणी कस्बे के तहत आते गांव चंबयोला के रहने वाले भारतीय सेना के 30 वर्षीय जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। मृतक की पहचान कपिल कुमार (30) पुत्र विक्रम सिंह गांव चंबयोला डाकघर बणी तहसील बड़सर जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। मृतक अपने पीछे पत्नी, डेढ़ माह की बेटी और माता-पिता को छोड़ गया है। कपिल कुमार भारतीय सेना में भर्ती होकर वर्तमान में मेरठ में सेवारत था। वह पंद्रह दिन पहले घर छुट्टी आया था।
विज्ञापन

मंगलवार को दिन में परिजन कपिल को खाना देने कमरे में गए। लेकिन, बहुत कोशिश करने पर भी वह बिस्तर से नहीं उठा। इस पर परिजन उसे सिविल अस्पताल बड़सर ले आए। जहां पहुंचने पर उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कपिल 2010 में भारतीय सेना में भर्ती हुआ था। इसके बाद वर्ष 2013 में उसकी शादी हुई। कपिल अपने माता-पिता का इकलौता सहारा था। उसकी मौत से पूरा परिवार गमगीन है। वहीं, छोटी सी बच्ची के सिर से पिता का साया उठ गया। परिवार वालों ने घटना के लिए किसी पर अभी तक शक जाहिर नहीं किया है। इधर, बड़सर पुलिस थाना के एसएचओ मस्त राम नाइक का कहना है कि बड़सर अस्पताल में कपिल को मृत अवस्था में लाया गया था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, डीएसपी बड़सर जसवीर सिंह ने कहा कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद एक टीम को जांच के लिए मौके पर भेजा गया। मामले की तफ्तीश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें