फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जरनैल सिंह का सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Fri, 28 Mar 2025 12:27 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मणिपुर में तैनात आईटीबीपी के उपनिरीक्षक जनरल सिंह।
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। मणिपुर में तैनात आईटीबीपी के उपनिरीक्षक जरनैल सिंह की मंगलवार सुबह हृदयघात के कारण हुए देहांत हो गया था। वीरवार को सैकड़ों नम आंखों ने उन्हें अंतिम विदाई दी। नादौन के भलूं गांव निवासी जरनैल सिंह की पार्थिव देह को बुधवार देर रात उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात ड्यूटी पर तैनात जरनैल सिंह की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिन्हें साथी जवानों ने तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां मंगलवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। इसकी सूचना मिलते ही उनके गांव में माहौल गमगीन हो गया। मंगलवार से ही ग्रामीण तथा परिजन पार्थिव देह का इंतजार कर रहे थे। वीरवार को जरनैल सिंह को पूरे सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।
चंडीगढ़ से आई सेना की टुकड़ी ने अंतिम सलामी दी। जरनैल सिंह अपने पीछे पत्नी सुनीता जंगा सहित दो बेटे जश्न जंगा और सजल जंगा छोड़ गए हैं। प्रशासन की ओर से नायब तहसीलदार वेद प्रकाश ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें