फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनवादी नौजवान सभा का हमीरपुर जिला में 10वां सम्मेलन शुरू

Sat, 16 Jul 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
जनवादी नौजवान सभा के 10वां राज्य स्तरीय सम्मेलन श्‍ाुरू। - फोटो : file photo
विज्ञापन
जनवादी नौजवान सभा के 10वां राज्य स्तरीय सम्मेलन के शुभारंभ पर तहसील परिसर से गांधी चौक तक रैली निकाली गई। गांधी चौक में नौजवान सभा के पदाधिकारियों ने प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली को संबोधित किया।
विज्ञापन


सम्मेलन में उप महापौर शिमला नगर निगम टिकेंद्र पंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। रैली में राज्य उपाध्यक्ष अनिल मनकोटिया ने कहा कि देश में बेरोजगारी के लिए प्रदेश और केंद्र सरकार जिम्मेवार है।

उन्होंने सरकार की युवा विरोधी नीतियों पर कहा कि दोनों सरकारों की कारगुजारी से युवा हताश और परेशान हैं। दोनों सरकारों की नीतियां युवा विरोधी रही हैं। कांग्रेस और मोदी सरकार ने चुनावों के दौरान बेरोजगार युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी।
विज्ञापन


मोदी सरकार ने हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने की बात कही थी, लेकिन मोदी सरकार ने सत्ता में आने के बाद नौकरियों पर पाबंदी लगाई। केंद्र की सारी भर्तियों को रद्द किया गया। यही कारण है कि आज देशभर का युवा बेरोजगार घूम रहा है।

वहीं, राज्य सचिव महेंद्र राणा ने कहा कि अकेला हिमाचल प्रदेश में ही 18 लाख से अधिक से युवा बेरोजगार घूम रहे हैं। इन युवाओं के पास अपनी लड़ाई स्वयं लड़ने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।

ऐसे में नौजवान सभा अपने दो दिन के सम्मेलन में युवाओं की स्थिति और अपने तीन वर्ष के कार्यकाल में हुए आंदोलनों के क्रियाकलापों पर चर्चा करेंगे।

इस मौके पर प्रदर्शन पर राज्य अध्यक्ष बलबीर पराशर, राज्य सचिव महेंद्र राणा, कपिल भारद्वाज, जोगेंद्र कुमार, विवेक राणा, जिला परिषद सदस्य ईशा, सन्नी कुमार, उमेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें