फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता कर्फ्यू : कल नहीं चलेेंगी बसें और टैक्सियां

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू के आह्वान पर 22 मार्च रविवार को जिला हमीरपुर में तमाम निजी बसें और टैक्सियां बंद रहेंगी। इसके साथ ही सभी कारोबारियों ने भी दुकानें बंद रखने का निर्णय लिया है। केवल मेडिकल स्टोर, दूध, बेड और अन्य जरूरी वस्तुओं की बिक्री करने वाले संस्थान ही खुले रहेंगे। निजी बस ऑपरेटर यूनियन, टैक्सी ऑपरेटर यूनियन और व्यापार मंडल हमीरपुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान को मानते हुए सभी लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना से लड़ने में अपना सहयोग दें। लोग रविवार को बसों और टैक्सियों का इंतजार न करें। कोरोना को खत्म करने के लिए निजी बस और टैक्सी यूनियनों ने अपना समर्थन देते हुए एक दिन के लिए परिवहन सेवाएं बंद रखने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वहीं, हिमाचल पथ परिवहन निगम शनिवार दोपहर को शिमला में होने वाली बैठक में यातायात सेवाएं देने के संदर्भ में निर्णय लेगा। जिला हमीरपुर में 350 और करीब 400 निजी टैक्सियां लोगों को सेवाएं प्रदान कर रही हैं। लेकिन, रविवार को इन सेवाओं के बंद रहने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। खासकर ग्रामीण इलाकों में यह समस्या अधिक रहेगी। हालांकि, प्रधानमंत्री के आह्वान पर जिले के लोगों ने घर पर ही रहने की बात कही है लेकिन, बीमारी और अन्य आपातकालीन में परिवहन सेवाओं की जरूरत रहेगी।
निजी बस ऑपरेटर यूनियन के उपप्रधान विजय ठाकुर, ऑपरेटर विक्की ने कहा कि यूनियन इस पर प्रधानमंत्री का समर्थन करती है और कोरोना वायरस को हराने के लिए एक दिन कोई भी निजी बस नहीं चलेगी। सोमवार को बसें सुचारु होंगी। वहीं, वीरभूमि टैक्सी ऑपरेटर यूनियन हमीरपुर के प्रधान विजय कुमार ने कहा कि टैक्सियां भी इस दिन बंद रहेंगी। सभी ऑपरेटरों को सूचित किया जा रहा है।
विज्ञापन

दो दिनों तक दुकानों को बंद रखने में करें सहयोग : सोनी
हमीरपुर में व्यापार मंडल ने दो दिन के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने के लिए सहयोग मांगा है। हमीरपुर व्यापार मंडल के प्रधान अनिल सोनी, चेयरमैन विपिन शर्मा और प्रेस सचिव सुमित ठाकुर ने सभी व्यापारियों से आग्रह किया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर रविवार और व्यापार मंडल के आह्वान पर सोमवार को भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखकर कोरोना से लड़ने में अपनी जिम्मेवारी का निर्वहन करें। चूंकि कोरोना से सभी को मिलकर लड़ना है। व्यापार मंडल ने कहा कि केवल मेडिकल स्टोर और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की दुकानें ही खुली रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें