फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता के प्रति जवाबदेह बनें अधिकारी अन्यथा करेंगे कार्रवाई : बरागटा

विज्ञापन
बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिप्पर के अंबेहड़ी में जनमंच के दौरान अपनी समस्याएं बतात - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। मुख्य सचेतक एवं जनमंच के प्रदेश समन्वयक नरेंद्र बरागटा की अध्यक्षता में बुधवार को बड़सर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत टिप्पर के अंबेहड़ी में जनमंच का आयोजन किया गया। जनमंच में नरेंद्र बरागटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनता के प्रति उनकी जवाबदेही तय है तथा उसमें किसी प्रकार की कोताही सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने कोताही बरतने वालों को अंजाम भुगतने के लिए भी तैयार रहने की बात कही। इस मौके पर अधिकतर समस्याएं पंचायतों में कार्यों को लेकर लोगों ने उठाई। इस मौके पर लोक निर्माण विभाग, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग, राजस्व विभाग, सामाजिक कल्याण विभाग, बीपीएल तथा मनरेगा के कार्य को लेकर शिकायतें सुनीं गई।
विज्ञापन

जनमंच में कुल 118 शिकायतें और 201 मांगपत्र प्राप्त हुए। जिनमें से लगभग 85 फीसदी शिकायतों का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया है। जनमंच के लिए क्षेत्र की दस पंचायतें बल्याह, भकरेड़ी, बड़सर, पथल्यार, ग्यारह ग्रां, टिप्पर, जौड़े अम्ब, ज्योली देवी, दांदड़ू और बणी शामिल की गई हैं।
नरेंद्र बरागटा ने जनमंच में प्रस्तुत शिकायतों के समयबद्ध निपटारे के निर्देश दिए और कहा कि वे स्वयं व्यक्तिगत तौर पर इसकी निगरानी करेंगे। इसके अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर भी निरंतर इसकी निगरानी की जा रही है। जिलास्तर पर भी प्रदेश समन्वयक की अध्यक्षता में जनमंच की समीक्षा की जा रही है और शीघ्र ही हमीरपुर जिले में भी ऐसी ही समीक्षा बैठक का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और समाज के सभी वर्गों को नशा मुक्त अभियान में सहयोग का आग्रह भी किया। इस अवसर पर उपायुक्त हरिकेश मीणा, पुलिस अधीक्षक अर्जित सेन ठाकुर, अतिरिक्त उपायुक्त रतन गौतम, पूर्व विधायक एवं जिलाध्यक्ष बलदेव शर्मा, पूर्व विधायक राम रतन शर्मा, मंडलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मंडल महामंत्री चतर सिंह व जसवीर पटियाल, जिला उपाध्यक्ष सुभाष बनयाल, विभिन्न पंचायतों के जन प्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ में इन्हें किया सम्मानित
उन्होंने एक बूटा बेटी के नाम योजना के अंतर्गत हरड़ के पौधे का रोपण किया। इसके अतिरिक्त बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के लाभार्थियों कुमारी काव्या, वैष्णवी, मीनाक्षी, प्रिया शर्मा और अराध्या को उपहार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
पुलिस विभाग ने साइबर अपराधों के बारे में किया जागरूक
जनमंच में प्रथम बार पुलिस विभाग की ओर से पासपोर्ट, हथियार लाइसेंस से संबंधित आवेदन फार्म तथा ऑनलाइन सत्यापन, किराएदारों के सत्यापन की सुविधा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त साइबर अपराध के बारे में साभर पुलिस पोर्टल, ऑनलाइन शिकायत के लिए हिप्र सिटिजन पोर्टल, नशा निवारण जागरूकता के लिए ड्रग फ्री ऐप की जानकारी प्रदान की। साथ ही आपात सहायता व्यवस्था- 112, एसएमएस हेल्पलाइन-9459100100, गुड़िया हेल्पलाइन-1515, होशियार सिंह हेल्पलाइन- 1090, महिला सुरक्षा हेल्पलाइन-1091 तथा मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन-1100 के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
123 बच्चों और 39 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
एसडीएम बड़सर प्रदीप कुमार ने पूर्व जनमंच चरण गतिविधियों का ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि इस दौरान जागरूकता शिविरों के माध्यम से 123 बच्चों और 39 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, 50 मृदा परीक्षण कार्ड, 35 किसान क्रेडिट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा योजना के 35, उद्यान विभाग के माध्यम से 20 उद्यान कार्ड, 23 जन्म प्रमाण पत्र, 24 मृत्यु प्रमाण पत्र, 34 बीपीएल प्रमाण पत्र, 17 विवाह पंजीकरण, 43 चरित्र प्रमाण पत्र और 196 परिवार रजिस्टर की प्रतियां वितरित की गईं। बेटी है अनमोल योजना के 70, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के 12, मदर टैरेसा योजना के 114, सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 38 लाभार्थी चिह्नित किए गए। राजस्व विभाग की ओर से 65 बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, 16 चरित्र प्रमाण पत्र, 55 डोगरा क्लास, 148 लर्निंग लाइसेंस, 155 ड्राइविंग लाइसेंस, 43 चालक लाइसेंस का नवीनीकरण, 47 वाहनों का पंजीकरण, 40 वाहनों की पासिंग की गई।
विज्ञापन

बड़सर(हमीरपुर)।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें