फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: इंटरनेट सुविधा न होने से जमाबंदी के कार्य प्रभावित

Sun, 28 Sep 2025 07:38 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा को ज्ञापन सौंपते पटवारी और कानूनगो। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
पटवार वृत-कानूनगो कार्यालय कर्मियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले पटवार वृत्त और क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय में इंटरनेट सुविधा नहीं है। इस कारण जमाबंदी, राहत प्रकरण सहित अन्य कार्य प्रभावित हो रहे हैं। समस्या के समाधान के लिए पटवारियों और कानूनगो सहित कार्यालय कर्मियों ने एसडीएम भोरंज शशिपाल शर्मा के माध्यम से उपायुक्त हमीरपुर को ज्ञापन प्रेषित किया। कमल देव, सपना कुमारी, अजय कुमार, सुजाता शर्मा ने बताया कि विभिन्न कार्यों के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट आवश्यक है लेकिन उपमंडल भोरंज के तहत आने वाले किसी भी पटवार वृत और क्षेत्रीय कानूनगो कार्यालय में इंटरनेट सुविधा उपलब्ध नहीं है। उन्होंने बताया कि इस विषय को कई बार उठाया गया है।
विज्ञापन


इंटरनेट सुविधा के अभाव में राजस्व कार्यों में अनावश्यक देरी हो रही है और कर्मचारियों को निजी खर्च पर इंटरनेट का प्रबंध करना पड़ रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो वे अक्टूबर माह से ऑनलाइन कार्य करना बंद कर देंगे। उन्होंने उपायुक्त से समस्या का त्वरित समाधान करने का आग्रह किया। इस दौरान अंकुश शर्मा, वासुदेव शर्मा, विवेक कुमार, पुष्पलता, अरुण कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें