फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पेयजल दुरुपयोग पर जल शक्ति विभाग सख्त, एक व्यक्ति पर कार्रवाई

Sun, 24 May 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। गर्मी के मौसम में पेयजल के दुरुपयोग को रोकने के लिए जल शक्ति विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग ने एक व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पेयजल सप्लाई में उपयोग हो रही पाइप को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

गर्मी को देखते हुए विभाग ने पहले ही निर्देश जारी किए थे कि कोई भी उपभोक्ता टूल्लू पंप का प्रयोग न करे और न ही पेयजल का उपयोग खेतों या क्यारियों की सिंचाई के लिए करें। इसके बावजूद कुछ उपभोक्ता नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
शनिवार को निरीक्षण के दौरान विभागीय कर्मचारियों ने ननावां गांव में देखा कि एक व्यक्ति की ओर से पेयजल लाइन से निजी रबड़ पाइप जोड़कर क्यारियों में सिंचाई की जा रही थी। इस पर तत्काल अधिकारियों को सूचित किया गया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए पाइप को कब्जे में लेने के निर्देश दिए और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। गर्मी के मौसम में पानी की आपूर्ति बाधित न हो और ग्रामीणों को परेशानी न उठानी पड़े, इसलिए विभाग ने यह कदम उठाया है। कनिष्ठ अभियंता जल शक्ति विभाग बड़सर जगजीत सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें