फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जाहू बस अड्डे की 56 लाख से होगी मरम्मत

Fri, 14 Nov 2025 01:16 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जाहू बस अड्डे का निरीक्षण के दौरान विधायक सुरेश कुमार निर्देश जारी करते हुए। स्रोत : पार्टी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज के विधायक सुरेश कुमार ने वीरवार को हिमाचल पथ परिवहन निगम के अधिकारियों के साथ जाहू बस अड्डे का निरीक्षण किया। सुरेश कुमार ने बताया कि जाहू बस अड्डे की मरम्मत के लिए 56 लाख रुपये स्वीकृत किए हैं।
उन्होंने परिवहन विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि जाहू बस अड्डे का जीर्णोद्धार प्राथमिकता से किया जाए। उन्होंने बस अड्डे में पानी की निकासी की समस्या को दूर करने के लिए अड्डे के दोनों ओर नालियों का निर्माण करने और पानी को बाहर निकालने के लिए प्रबंध करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बार-बार उखड़ रहे बस अड्डे की समस्या के स्थायी हल के लिए सीमेंट के पेवर ब्लॉक लगाने के भी निर्देश दिए हैं। जाहू बस अड्डा पर हर रोज करीब 300 बसें आती-जाती हैं।
इस दाैरान विधायक सुरेश कुमार ने स्थानीय दुकानदारों से भी बातचीत की और समस्याओं को सुना। इस अवसर जाहू पंचायत के पूर्व प्रधान चमन लाल शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता मनोज कुमार और स्थानीय दुकानदार उपस्थित रहे।
सुरेश कुमार ने बगवाड़, सासन, उखलसूहा गांव में जाकर नलों में पानी न आने की समस्या को सुना और जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्डा को तत्काल प्रभाव से ग्रामीणों की पानी की समस्या को दूर करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान हिमाचल पथ परिवहन निगम हमीपुर के मंडलीय प्रबंधक राज कुमार पाठक और क्षेत्रीय प्रबंधक राहुल, जल शक्ति विभाग मंडल भोरंज के अधिशासी अभियंता प्रदीप चड्डा, भोरंज ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय बन्याल, जाहू पंचायत के पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, कनिष्ठ अभियंता मनीष कटोच व अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें