फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज के लोहड़ी उत्सव में ईशांत भारद्वाज पहाड़ी गानों से बांधेंगे समां

Fri, 10 Jan 2025 12:34 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार हो रहे उत्सव का विधायक सुरेश कुमार करेंगे शुभारंभ
विज्ञापन

भोरंज(हमीरपुर)। उपमंडल मुख्यालय भोरंज में इस बार लोहड़ी उत्सव पर विशेष धूम रहेगी। विधायक सुरेश कुमार के निर्देशानुसार भोरंज में यह उत्सव धूमधाम से मनाने की परंपरा आरंभ की जाएगी।
इसके लिए उपमंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। आयोजन को सफल बनाने के लिए एसडीएम शशिपाल शर्मा ने अलग-अलग समितियों का गठन किया है। वीरवार को उत्सव के आयोजन स्थल मिनी सचिवालय परिसर में तैयारियों का जायजा लेते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों और आयोजन समिति के अन्य सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विधायक सुरेश कुमार 13 जनवरी को शाम पांच बजे मिनी सचिवालय परिसर में लोहड़ी उत्सव का शुभारंभ करेंगे। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के जाने-माने लोकगायक इशांत भारद्वाज पहाड़ी गानों से लोगों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। एसडीएम ने सभी भोरंजवासियों से लोहड़ी उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील भी की।




समाचार: बवीता चंदेल: विजय ठाकुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें