फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: ईप्पी मुकाबले में ईशा, वंशिका, नंदिनी विजयी

Sun, 21 Dec 2025 01:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
द मैग्नेट पब्लिक स्कूल में आयोजित तलवारबाजी प्रतियोगिता में भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : संस्थान
विज्ञापन
हमीरपुर। हमीरपुर तलवारबाजी संघ की ओर से द मैग्नेट पब्लिक स्कूल हमीरपुर में जिला स्तरीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। हमीरपुर तलवारबाजी संघ के प्रधान संदीप कुमार और सचिव अरुण कुमार चौहान की उपस्थिति में प्रतियोगिता में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

अंडर-20 लड़कियों के ईप्पी मुकाबले में ईशा, वंशिका, नंदिनी, सुमेया, परणवा विजयी रहे। फॉयल में मन्नत, अंशिका ठाकुर विजयी रहे। सेबर में मिस्टी, रिया, स्वास्तिका विजयी रहे। अंडर-20 के लड़के ईप्पी मुकाबले में विनय, अभिनंदन, जयवर्धन, शुभम विजयी रहे। फॉयल में आर्यमान, ओनम, अरमान ठाकुर, दिवांशु राणा विजयी रहे। सेबर में स्वास्तिक, पुलकित, शिवा, ऋषभ विजयी रहे।

अब सभी विजेता खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिला ऊना (मैडी) में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 24 दिसंबर को होगा। अंत में सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य अरुण कुमार चौहान ने बताया कि तलवारबाजी खेल से विद्यार्थियों का शारीरिक व मानसिक विकास संभव है। उन्होंने सभी विजयी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें