फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर से देहरा वाया भलेठ, सिहोरबल्ला बस सेवा बहाल

Sun, 21 Dec 2025 01:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। एचआरटीसी देहरा डिपो की सुजानपुर से देहरा जाने वाली बस सेवा बहाल हो गई है। बस सेवा बहाल होने से यात्रियों ने राहत की सांस ली है। महीने भर से यह बस सेवा बंद थी। इस कारण यात्रियों खासकर विद्यार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

बस सेवा बंद होने के कारण यात्रियों को टैक्सियों का सहारा लेना पड़ रहा था। यात्रियों ने निगम प्रबंधन से बस सेवा बहाल करने की मांग की थी। बस सेवा बहाल होने पर अमन, राजीव, अनु आदि ने निगम प्रबंधन का धन्यवाद किया है।

यह बस दोपहर को करीब 3:15 मिनट पर सुजानपुर से देहरा वाया भलेठ, सिहोरबल्ला, जरूंडी, नाहलियां, खुंडियां देहरा रवाना हो रही है। इस रूट पर बहुत कम बसें चलती हैं। इस कारण काफी यात्री इस बस पर निर्भर हैं।
विज्ञापन

एचआरटीसी डिपो देहरा के क्षेत्रीय प्रबंधक आयुष ने बताया कि निर्धारिट रूट पर बस जा रही है। कुछ समय के लिए बस की सेवाएं यात्रियों को नहीं मिल पाई थीं। उन्होंने बताया कि यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवाएं देने के लिए निगम प्रयासरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें