फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्च 2020 से पूर्व तैयार होगी मध्यम सिंचाई योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। विधानसभा क्षेत्र नादौन की सबसे महत्वपूर्ण सिंचाई योजना का निर्माण कार्य मार्च 2020 से पूर्व पूरा हो जाएगा। वर्तमान में पंप हाउस में बिजली वायरिंग का कार्य चल रहा है।156 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली मध्यम सिंचाई परियोजना का कार्य वर्ष 2011 में शुरू हुआ। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। निर्माण कार्यों की तय शर्तों के मुताबिक इस परियोजना का कार्य मार्च 2016 में पूरा होना था। लेकिन, बजट के अभाव में इस सिंचाई प्रोजेक्ट की राह में रोड़े अटकते रहे। जिस कारण निर्माण कार्य तय समय पर पूरा नहीं हो पाया।
विज्ञापन

केंद्र और राज्य सरकार के बीच लिखित समझौते के अनुसार निर्माण कार्य पर 90 फीसदी केंद्र सरकार, जबकि 10 फीसदी खर्च राज्य सरकार ने वहन करना था। ब्यास नदी से लिफ्ट होने वाली इस परियोजना के पूरा होने से उपमंडल नादौन की 2980 हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी। क्षेत्र में पाइपलाइन बिछाने का कार्य पूरा हो चुका है। परियोजना के तय नियमों के अनुसार केंद्र सरकार से 90 फीसदी सब्सिडी को हासिल करने के लिए पहले प्रदेश सरकार को परियोजना का 50 फीसदी कार्य अपने खर्च पर पूरा करना था। जिसके चलते राज्य सरकार ने आईपीएच विभाग को बजट जारी करते हुए तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश जारी किए। आईपीएच विभाग इस परियोजना पर 50 फीसदी से अधिक खर्च कर चुका है। बावजूद इसके अभी तक केंद्र से होनी वाली फंडिंग नहीं हो पाई। जिसके चलते उपमंडल के किसानों को मिलने वाली सिंचाई सुविधा निर्धारित समय पर नहीं मिल पाई। उधर, आईपीएच विभाग के चीफ इंजीनियर बीएस राणा ने बताया कि मध्यम सिंचाई परियोजना पर राज्य सरकार ने ही अभी तक धनराशि खर्च की है। केंद्र सरकार से बजट के लिए फाइल भेजी हुई है। उन्होंने बताया कि मार्च 2020 से पूर्व इस योजना को चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें