फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के कार्यक्रम में जा रहे आईपीएच कर्मियों पर गिरी पेड़ की टहनी

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। विधायक के कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे स्कूटर सवार आईपीएच के कर्मचारियों पर पेड़ की एक बड़ी टहनी गिर गई। जिससे स्कूटर सवार दोनों घायल हो गए। उपमंडल के साथ लगते ज्वालामुखी क्षेत्र के सयालकड गांव में यह हादसा पेश आया। दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायल को टांडा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्कूटर के पीछे बैठे पंप ऑपरेटर सुरेश कुमार ने बताया कि बुधवार दोपहर वह विभाग के जेई राकेश कुमार सहित घटनास्थल के निकट विधायक रमेश धवाला के एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे। परंतु जैसे ही वह गांव के पास पहुंचे तो वहां कुछ लोग सड़क किनारे एक आम के पेड़ को काट रहे थे। इसी दौरान आम की बड़ी टहनी स्कूटर चालक राकेश कुमार के सिर पर आ गिरी। जिससे उनके सिर, बाजुओं और पैरों पर गंभीर चोटें आईं। जबकि सुरेश को मामूली चोटें आई हैं। आसपास के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल ले आए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद राकेश कुमार को टांडा रेफर कर दिया गया। ज्वालामुखी पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस बारे में थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि यह मामला ज्वालामुखी पुलिस थाने के तहत आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें