नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन बस अड्डे के पास बुधवार सुबह एक युवक भवन की तीसरी मंजिल से गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने तुरंत नादौन अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे गंभीर हालत में टांडा रेफर कर दिया गया। रजनीश निवासी तरेटी भवन की तीसरी मंजिल पर धूप में सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक नींद में ही नीचे आ गिरा। जिससे उसके सिर और टांगों पर गंभीर चोटें आई हैं। रजनीश वीडियो एडिटिंग का काम करता है, रात को ही वह किसी समारोह में वीडियोग्राफी करने गया था। थाना प्रभारी प्रवीण राणा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।