हमीरपुर। पर्यटन एवं होटल क्षेत्र की कंपनी में किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के कुल 400 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 18 नवंबर को पूर्वाह्न 11 बजे उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि किचन हेल्पर के पदों के लिए 10वीं या 12वीं पास 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को पीएफ और ईएसआई सहित कुल 16,000 रुपये वेतन दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्टीवर्ड के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास फूड एंड सर्विस में एक वर्षीय डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इन पदों के लिए भी 18 से 30 वर्ष तक के युवक-युवतियां आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को खाने और रहने की सुविधा सहित कुल 20,000 रुपये वेतन मिलेगा।