फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में होटल मैनेजर, शैफ और अन्य पदों के लिए 9 को होंगे साक्षात्कार

Sun, 06 Sep 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। सोहारू कॉम्प्लेक्स हमीरपुर में संचालित निजी रेस्तरां में मैनेजर, रिसेप्शनिस्ट, हैड शैफ, शैफ, सर्विस और हाउसकीपिंग समेत 17 पदों पर भर्ती के लिए 9 सितंबर को सुबह 10 बजे उपरोजगार कार्यालय भोरंज में साक्षात्कार होंगे।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि मैनेजर के एक पद के लिए एमबीए और 1-2 वर्ष अनुभव वाले महिला एवं पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवार को 2.16 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।
रिसेप्शनिस्ट के तीन पदों के लिए स्नातक उम्मीदवारों को 1.44 लाख रुपये, जबकि सर्विस के पांच पदों के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा और 2-3 वर्ष अनुभव वाले उम्मीदवारों को 1.80 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा।
विज्ञापन

हैड शैफ के एक पद के लिए होटल प्रबंधन में डिप्लोमा या डिग्री और 3-4 वर्ष अनुभव जरूरी है। चयनित उम्मीदवार को 3 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। कांटिनेंटल, चाइनीज और दक्षिण भारतीय व्यंजनों के तीन शैफ पदों के लिए डिप्लोमाधारक उम्मीदवार पात्र होंगे, जिन्हें 2.04 लाख रुपये सालाना पैकेज दिया जाएगा।
हाउसकीपिंग के चार पदों के लिए दसवीं पास उम्मीदवार पात्र होंगे और उन्हें 1.44 लाख रुपये सालाना पैकेज मिलेगा। सभी पदों के लिए आयु सीमा 18 से 45 वर्ष है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि पात्र और किसी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा मूल प्रमाणपत्रों और हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें