फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन में निजी कंपनी में नौकरी के लिए 15 को साक्षात्कार

Sat, 12 Sep 2026 01:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपरोजगार कार्यालय नादौन में जिले की निजी कंपनी सेल्स-मार्केटिंग और सर्विस इंजीनियर के पांच-पांच पदों को भरने के लिए 15 सितंबर को साक्षात्कार लेगी।
विज्ञापन

सेल्स-मार्केटिंग के पदों के लिए 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बारहवीं पास या इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले पुरुष अभ्यर्थी (फ्रेशर्स) पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 18 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा।
सर्विस इंजीनियर के पदों के लिए दसवीं-बारहवीं पास और किसी भी ट्रेड में आईटीआई डिप्लोमाधारक 25 से 35 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी (फ्रेशर्स) पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को 15 से 20 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। दोनों श्रेणियों के पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास अपना वाहन होना अनिवार्य है।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने कहा कि निर्धारित योग्यता रखने वाले और किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें