फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 15 को

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज(हमीरपुर)। रोजगार उप कार्यालय भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 90 पदों पर भर्ती के लिए 15 अक्तूबर को साक्षात्कार लिए जाएंगे। साक्षात्कार का आयोजन जिला मुख्यालय की निजी कंपनी की ओर से सुबह 10:00 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 55 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।
चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे और उन्हें 19,500 रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन एवं अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है, तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाणपत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें