फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेडिकल कॉलेज में दो घंटे इंटरनेट सेवा ठप, मरीज परेशान

Thu, 26 Feb 2026 01:10 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में ओपीडी पर्ची बनाते मरीज। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में सुबह करीब दो घंटे इंटरनेट सेवा ठप रही। इससे इंटरनेट ठप होने पर ओपीडी (आउट पेशेंट विभाग) की पर्ची बनाने की प्रक्रिया प्रभावित हुई। नेटवर्क ठप होने के कारण पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन

मरीजों को काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे इंटरनेट में दिक्कत आई। ऑनलाइन पंजीकरण सिस्टम प्रभावित होने के कारण नई पर्ची बनाने और पुराने मरीजों का डेटा निकालने में दिक्कत आई। काउंटर में बैठे कर्मियों ने मैन्युअल व्यवस्था के जरिए काम संभाला। पर्ची काउंटर कर्मियों ने मोबाइल के निजी इंटरनेट के माध्यम से ओपीडी पर्ची बनी।

इससे प्रक्रिया काफी धीमी हुई। मरीजों को ओपीडी पर्ची बनाने के लिए अधिक समय लगा। इसके बाद कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा बहाल हुई। उसके बाद पुन: इंटरनेट ठप हो गया। पूर्वाह्न 11:30 बजे के बाद ओपीडी पंजीकरण प्रक्रिया सामान्य हुई। मेडिकल कॉलेज में हर दूसरे से तीसरे दिन इंटरनेट की समस्या आती है। इसके बाद भी कॉलेज प्रबंधन की ओर से समस्या का स्थाई समाधान नहीं करवा पाता है। मरीजों ने कॉलेज प्रबंधन से मांग की है कि बार-बार आ रही इंटरनेट समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित किया जाए।
विज्ञापन


कोट

सुबह कुछ समय के लिए इंटरनेट सेवा प्रभावित होने से ओपीडी पर्ची बनाने में दिक्कतें हुई हैं। उसके बाद ओपीडी पंजीकरण प्रक्रिया सामान्य हो गई। -डॉ. देशराज शर्मा, चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें