फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उखाड़े गए संपर्क रास्तों की मरम्मत करवाने के निर्देश

Wed, 05 Feb 2025 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नगर परिषद कार्यालय नादौन में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते अध्यक्ष शम्मी सोनी। स्रोत: संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नादौन(हमीरपुर)। नगर परिषद कार्यालय नादौन में मंगलवार को अध्यक्ष शम्मी सोनी की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में पुलिस, जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में शहर की विभिन्न समस्याओं बारे चर्चा की गई। शम्मी सोनी ने कहा कि इंद्रपाल चौक से हमीरपुर, अंब और कांगड़ा की ओर जाने वाले मुख्य मार्गों के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन पार्क किए जा रहे हैं, जिससे पैदल चलने वाले लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाई हो रही है।
विज्ञापन

इस समस्या के कारण शहर में सुबह-शाम जाम लग रहा है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मिनी सचिवालय के बाहर पैदल चलने के लिए जो रास्ता बनाया गया है, वहां लोहे के एंगल लगवाए जाएंगे ताकि यहां हो रही वाहन पार्किंग को रोका जा सके।
उन्होंने शहर में 24 घंटे पेयजल योजना के तहत पाइपें डालने के लिए उखाड़ी गई संपर्क सड़कों की मरम्मत करवाने का आग्रह किया और मरम्मत के बाद ही अन्य जगह काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसी भी गली को उखाड़ने की सूचना पहले नगर परिषद की दी जाएगी। इस अवसर पर थाना प्रभारी निर्मल सिंह, यातायात प्रभारी एसआई नरेश कुमार, एसडीओ अमित चौधरी, सचिव रमन कुमार, पार्षद योगराज, संदीप जैन तथा सुमन कुमारी सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें