हमीरपुर बाल स्कूल में टर्म वन की परीक्षाएं देकर परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते विद्यार्थी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। शिक्षा विभाग की निरीक्षण विंग की टीम ने वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गरली समेत पांच स्कूलों में दबिश दी। गारली स्कूल के बच्चों के अच्छे ग्रेड और बढ़िया प्रबंधन की टीम ने सराहना की।
स्कूल प्रबंधन ने निरीक्षण विंग उपनिदेशक जगदीश कौशल और उनकी टीम को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। स्कूल में शिक्षकों की टीचर डायरियां भरी मिली। एसए वन की परीक्षाओं का संचालन भी सुचारू पाया गया। चित्रकला और हिमाचल की संस्कृति और योग विषयों के एसए वन के पेपर्स न मिलने के कारण शिक्षकों द्वारा स्वयं बनाए पेपर्स का भी निरीक्षण किया गया।
इसके अलावा निरीक्षण टीम ने पास के चार स्कूलों का भी औचक निरीक्षण किया। एसए टर्म-वन की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए भी झिरालड़ी, भोटा से लेकर कुढ़ार तक स्कूलों का औचक निरीक्षण किया गया। उच्च विद्यालय धबड़ियाना में स्टाफ को स्कूली नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए। उपनिदेशक जगदीश कौशल ने कहा कि शिक्षक बेहतर काम कर रहे हैं। अच्छा काम करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित किया जाएगा।