फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकों पर शराब की जांच के लिए तीन टीमें गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मंडी जिले में जहरीली शराब के सेवन से सात लोगों की मौत के बाद राज्य कर एवं आबकारी विभाग भी अलर्ट हो गया है। विभाग ने हमीरपुर में ठेकों पर शराब की जांच के लिए तीन टीमें गठित की हैं। यह टीमें जिले के सभी 126 शराब ठेकों की जांच करेंगी। वीरवार को इन टीमों ने उपमंडल भोरंज, नादौन, हमीरपुर सदर, सुजानपुर और बड़सर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले ठेकों पर दबिश देकर शराब के ब्रांड और उनकी गुणवत्ता की जांच की। जांच का यह क्रम शुक्रवार को भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही ठेकों पर रखे पुराने और नये स्टॉक की भी जांच-पड़ताल की जा रही है। जिला हमीरपुर के उपमंडल बड़सर के तहत गांव कुनाणी में शराब की एक फैक्टरी भी है। इस फैक्टरी में संतरा ब्रांड, सेवन नाइट व्हिस्की, रम और लवली लाइन देसी शराब की बॉटलिंग होती है। विभाग ने इस फैक्टरी से भी शराब के सैंपल लेकर जांच के लिए कंडाघाट भेजे हैं। हालांकि नियमों के तहत जब भी इस फैक्टरी से शराब का स्टॉक शराब ठेकों पर बिक्री के लिए जाता है तो उससे पहले सैंपल जांच के लिए लैब भेजे जाते हैं। लैब में गुणवत्ता सही पाए जाने के बाद ही इसकी बिक्री की अनुमति मिलती है। प्रदेश सरकार ने राज्य कर एवं आबकारी विभाग का एक इंस्पेक्टर रैंक का अधिकारी इस शराब फैक्टरी पर नियुक्त कर रखा है। इंस्पेक्टर की उपस्थिति में ही रोजाना सुबह फैक्टरी के दरवाजे खुलते हैं और शाम को बंद होते हैं।
उधर, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी विशाल गोरला ने बताया कि विभाग की तीन टीमें शराब दुकानों की जांच के लिए गठित की हैं। जांच-पड़ताल का कार्य जारी है। जहां नियमों की अवहेलना पाई जाएगी, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें