फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: योल में मिठाई की दुकानों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला/योल (कांगड़ा)। त्योहारी सीजन शुरू होते ही बाजारों में मिठाइयों और अन्य खाद्य पदार्थों की मांग बढ़ गई है। लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी अपनी निगरानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त सविता ठाकुर के नेतृत्व में योल बाजार में मिठाई की दुकानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, साफ-सफाई और खाद्य सुरक्षा से जुड़े मानकों का जायजा लिया गया।

विभागीय टीम ने मिठाई विक्रेताओं को निर्देश दिए कि मिठाइयों को तैयार करने और बेचने में निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन किया जाए। साथ ही दुकानों में साफ-सफाई बनाए रखने और ग्राहकों को गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने की हिदायत दी। नियमों की अवहेलना करने वाले कारोबारियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें