फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्मशाला नगर निगम : मर्ज एरिया में भी लगेगा नया प्रॉपर्टी कर

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मशाला। नगर निगम धर्मशाला में प्रॉपर्टी कर को नए सिरे से लागू करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। निगम प्रशासन शहर और निगम क्षेत्र में शामिल मर्ज एरिया के घरों का ऑनलाइन विवरण तैयार कर रहा है। संपत्तियों से जुड़ी जानकारी निगम के पोर्टल पर अपलोड की जा रही है।
विज्ञापन




यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई प्रॉपर्टी कर व्यवस्था लागू की जाएगी। इस वर्ष मार्च में नगर निगम धर्मशाला की बजट बैठक में मर्ज एरिया में भी प्रॉपर्टी कर लगाने को मंजूरी मिली थी। अब निगम क्षेत्र के नए इलाकों के भवन मालिकों पर भी कर लगना तय है। निगम प्रशासन सभी संबंधित घरों का रिकॉर्ड ऑनलाइन तैयार कर रहा है। इसका उद्देश्य किसी भी संपत्ति का विवरण आधिकारिक रिकॉर्ड से बाहर न रखना है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद धर्मशाला में प्रॉपर्टी कर की नई व्यवस्था लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा।

नई कर प्रणाली के तहत निगम के सभी 17 वार्डों में प्रॉपर्टी कर लगेगा। यह कर पांच कारकों को मिलाकर वसूला जाएगा। इनमें घर की आयु, आकार, स्थान, अधिभोग और उपयोग कारक शामिल हैं। हालांकि, क्षेत्र के अनुसार मर्ज एरिया को कम कर देना होगा।
विज्ञापन

वर्तमान और भविष्य की वसूली
जनवरी 2016 में बने नगर निगम में अब तक पुरानी प्रणाली से कर वसूला जा रहा है। यह वसूली भागसूनाग, फरसेटगंज, मैक्लोडगंज, कश्मीर हाउस, कोतवाली बाजार, सचिवालय, रामनगर, श्यामनगर, खजांची मोहल्ला और खेल परिसर वार्ड के आधे क्षेत्र से होती है। नई प्रक्रिया पूरी होने के बाद मर्ज वार्डों जैसे सकोह, बड़ोल, दाड़ी, कंड, खनियारा, सिद्धबाड़ी, सिद्धपुर और खेल परिसर के बचे वार्डों से भी कर लिया जाएगा। निगम के सभी 17 वार्डों में नई प्रणाली के तहत कर वसूली की जाएगी।
नगर निगम धर्मशाला में नई प्रणाली के तहत प्रॉपर्टी टैक्स लगाने के लिए निगम के दायरे में आते घरों और व्यवसायिक परिसरों का ऑनलाइन डाटा पोर्टल पर चढ़ाया जा रहा है। यह सारा कार्य इस माह में पूरा कर लिया जाएगा। - जफर इकबाल, आयुक्त, नगर निगम धर्मशाला
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें