फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोनिवि में टेंडर से पहले ही कार्य करवाने के मामले की जांच शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। लोक निर्माण विभाग डिवीजन टौणीदेवी के अंतर्गत टेंडर जारी करने से पूर्व ही लाखों के निर्माण कार्य करवाने के मामले में जांच शुरू हो गई है। लोनिवि के मुख्य अभियंता डीएस देहल ने इस मामले में टौणीदेवी डिवीजन के अधिशासी अभियंता से रिपोर्ट तलब की है। इसके साथ ही राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार रोधी ब्यूरो भी हरकत में आ गया है। विजिलेंस ने भी अपने स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अमर उजाला ने 22 जून के अंक में इस मामले को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद लोनिवि और जांच एजेंसियां हरकत में आ गई हैं। जिसके चलते लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सुजानपुर के विधायक एवं कांग्रेस के राज्य उपाध्यक्ष राजेंद्र राणा ने भी लोनिवि हमीरपुर और टौणीदेवी पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, मुख्य सचिव विजय खाची, प्रधान सचिव लोनिवि, गृह सचिव व निदेशक विजिलेंस को शिकायत भेज कर मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
वहीं, लोनिवि ने अपनी खाल बचाने के लिए आनन-फानन में 21 जून सोमवार को मांगे गए टेंडर आवेदन का नोटिस रद्द कर दिया है, लेकिन जो कार्य बिना टेंडर के हो चुके हैं, उन पर जवाब देना संबंधित अधिकारियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रही है। इस मामले में संबंधित विभाग के अधिकारियों पर जांच के बाद बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन

इधर, लोनिवि के चीफ इंजीनियर डीएस देहल ने कहा कि टौणीदेवी डिवीजन में निर्माण कार्य पूरे होने के बाद टेंडर जारी करने के मामले की रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों से मांगी गई है।
लोनिवि को बनाया लाले की दुकान : राणा
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं विधायक राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया है कि पहले काम पूरे हो रहे हैं और बाद में टेंडर अवार्ड किए जा रहे हैं। लोनिवि का टौणीदेवी व हमीरपुर मंडल भ्रष्टाचार की जद में आ चुके हैं। इस सारे भ्रष्टाचार के मामले की जांच के लिए लिखित में शिकायत कर दी गई है। अपनी सरकार होने की दुहाई देकर और डरा-धमकाकर कुछ लोगों व अधिकारियों ने लोक निर्माण विभाग को लाले की दुकान समझ लिया है। आखिर किस नेता की शह पर ऐसा कृत्य किया जा रहा है। सरकार पूरे मामले से पर्दा उठाए और जनता के सामने तथ्य लाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें