फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: रैल और कमलाहू में किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी

Sat, 06 Jun 2026 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन(हमीरपुर)। कृषि विज्ञान केंद्र बड़ा और कृषि विभाग की आत्मा परियोजना हमीरपुर की ओर से शुक्रवार को ग्राम पंचायत रैल के गांव रैल और कमलाहू में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन शिविरों में लगभग 250 किसानों ने भाग लिया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य खरीफ फसलों की बिजाई के दौरान खेतों में वैज्ञानिक तरीके से पोषण प्रबंधन तथा उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है। यह राष्ट्रीय स्तर का अभियान 30 जून तक चलाया जा रहा है।
शिविरों में कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. विशाल डोगरा ने किसानों को ‘खेत बचाओ अभियान’ की विस्तृत जानकारी दी। मृदा विशेषज्ञ डॉ. नवनीत जरियाल ने खरीफ मौसम में विभिन्न फसलों की बिजाई के समय, उर्वरक प्रबंधन और पोषण संतुलन के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

कीट वैज्ञानिक डॉ. छवि ने पौध संरक्षण पर विस्तार से जानकारी दी, जिसमें मक्के में लगने वाले फॉल आर्मी वर्म कीट तथा फलों एवं सब्जियों में लगने वाली मक्खियों के नियंत्रण के उपाय शामिल रहे।
आत्मा परियोजना हमीरपुर के निदेशक डॉ. राकेश धीमान ने किसानों को राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन की जानकारी दी और रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। वहीं, उपनिदेशक हमीरपुर राजेश कुमार ने किसानों को विभाग द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न सुविधाओं से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें