फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: व्यापारियों को दी आईटीआर भरने की जानकारी

Fri, 12 Dec 2025 06:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। भोटा नगर पंचायत के तहत स्थानीय व्यापारियों को जीएसटी संबंधी विभिन्न जानकारियां प्रदान करने के लिए वीरवार को विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में आयकर अधिकारी राजेश ठाकुर, इंस्पेक्टर प्रशिक्षित शर्मा ने व्यापारियों को आईटीआर रिटर्न भरने के बारे में जानकारी प्रदान की।
विज्ञापन

साथ ही उन्होंने व्यापारियों की शंकाओं का भी समाधान किया। इस मौके पर व्यापार मंडल के प्रधान ने आयकर विभाग से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार का निरीक्षण करने से पहले अधिकारियों को सूचित किया जाए ताकि वे औपचारिकताएं पूरी कर सकें। इस मौके पर भोटा व्यापार मंडल के प्रधान सन्नी शर्मा, नगर पंचायत के पार्षद अश्वनी सोनी, व्यापार मंडल के अन्य प्रतिनिधि और व्यापारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें